Headlines

Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने बैक री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई

Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने बैक री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए Re-Registration (Back) की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। आगामी सत्र 2026 से यह व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होने जा रही है, ऐसे में माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के अनुमोदन के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे कोई भी विद्यार्थी अपने अवसर से वंचित न रह जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सभी शिक्षार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। जो विद्यार्थी अभी तक Re-Registration (Back) नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस कदम से हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *