Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई टली, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई

New Delhi News
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई टाल दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है।

रेलवे ने बनभूलपुरा क्षेत्र की गफूर बस्ती, इंदिरा नगर, नई बस्ती और रेलवे ट्रैक से सटे इलाकों की लगभग 29 हेक्टेयर जमीन को अपनी संपत्ति बताया है। रेलवे का कहना है कि यहां बड़ी आबादी ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार वे लोग इस भूमि पर 40 से 50 वर्षों से रह रहे हैं और इसे अपनी बसी-बसाई बस्ती मानते हैं। वर्ष 2022 में हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी ने इस विषय में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। अब 16 दिसंबर की सुनवाई में मामले के भविष्य पर महत्वपूर्ण कानूनी चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *