Haldwani: Ju Jitsu Association of India के तत्वावधान में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 में दूसरे दिन भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी।
दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक जीतकर अब तक कुल 34 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड पदक तालिका में शीर्ष पर मजबूती से बना हुआ है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन 8 स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान बनाए रखा, जबकि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी 5 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान के लिए संघर्ष करते नजर आए।
जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक (प्रशासन) सतीश जोशी ने बताया कि यह अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन है, जिसने उत्तराखंड को प्रतियोगिता का सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है।
दूसरे दिन उत्तराखंड के स्वर्ण पदक विजेताओं में उन्नति बिष्ट (देहरादून), रजनी नेगी (अल्मोड़ा), मैत्री बुधौनी (हल्द्वानी), शिवन्या गोस्वामी, जय लोहनी (ऊधम सिंह नगर), गौरव शर्मा, अविघ्यन नेगी, परिधि सैनी, दिव्यांशी जोशी, योगी राजपत, रौनक शर्मा, तनीष, दर्शन जोशी, चेतन बिष्ट, मनन मेहरा और मेघा पंत शामिल रहे, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों से 800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 80 से अधिक अधिकारी एवं रेफरी प्रतियोगिता संचालन में तैनात हैं। प्रतियोगिता का सफल संचालन निदेशक प्रशासन सतीश जोशी के नेतृत्व में किया जा रहा है। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रेफरी ऋषिपाल भारती, पवन सिरोही (उत्तर प्रदेश), किशोर सिंह, रफीज़ुद्दीन (तेलंगाना), अजय सिंह, संजय शौ (असम), सिराज अहमद (उत्तर प्रदेश), नीलेश जोशी (उत्तराखंड), प्रदेश उपाध्यक्ष ललित कर्नाटक, प्रज्ञा जोशी, नव्या पांडेय (उत्तराखंड), जवान सिंह (मध्य प्रदेश), वैभव पड़ियार और आदित्य सिंह (उत्तराखंड) शामिल हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
