Headlines

Nainital: नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल-2025, संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम

Nainital: नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल-2025, संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम
शेयर करे-

Nainital:  जनपद नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्थानीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प व आजीविका आधारित गतिविधियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 22 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक “विंटर कार्निवाल-2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक, पर्यटन और मनोरंजन से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्निवाल के तहत रंगारंग सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य-लोकगीत प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक तथा लाइट एंड साउंड शो जैसे आकर्षण दर्शकों और पर्यटकों के लिए खास होंगे।

कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल उद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने आमजन और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे विंटर कार्निवाल-2025 में सहभागिता कर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *