Headlines

Haldwani: दमुवाढूंगा जंगल में महिला का संदिग्ध शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Haldwani: दमुवाढूंगा जंगल में महिला का संदिग्ध शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
शेयर करे-

Haldwani: काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा जंगल में बीती देर शाम 49 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि महिला दोपहर करीब 12.30 बजे दवाई लेने अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच महिला के बेटे को एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि उसकी मां को दमुवाढूंगा की ओर जाते हुए देखा गया है। सूचना पर पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। देर शाम महिला जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिली, जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ भी चल रही थी। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *