Headlines

Haldwani: कमलुवागांजा रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haldwani: कमलुवागांजा रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *