Headlines

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
शेयर करे-

Mumbai: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताजमहल पैलेस होटल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मुंबई में हड़कंप मच गया है। यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस को एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को ‘अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने’ का हवाला देते हुए विस्फोट की बात कही गई है।

ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एयरपोर्ट और ताज होटल के आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा है।

इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो वांछित आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी ISIS से जुड़े पुणे स्लीपर मॉड्यूल केस के तहत की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज़ शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और जकार्ता, इंडोनेशिया में छिपे हुए थे।

जब दोनों भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे, तब मुंबई एयरपोर्ट (T2) पर इमिग्रेशन ब्यूरो ने उन्हें रोका और तुरंत NIA की टीम को सूचित किया। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ NIA की विशेष अदालत, मुंबई ने पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर रखा था।

यह मामला 2023 में पुणे में हुए IED विस्फोटक निर्माण और परीक्षण केस से जुड़ा है। आरोपियों पर आरोप है कि वे अन्य आठ गिरफ्तार ISIS सदस्यों के साथ मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और देश में हिंसा फैलाकर इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश रच रहे थे।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *