Headlines

Ramnagar: आयकर रिटर्न 2025-26 में देरी पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का विरोध, वित्त मंत्रालय को भेजा गया ज्ञापन

Ramnagar: आयकर रिटर्न 2025-26 में देरी पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का विरोध, वित्त मंत्रालय को भेजा गया ज्ञापन
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने आयकर रिटर्न 2025-26 अब तक उपलब्ध न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 1 अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष आरंभ हो चुका है, परंतु 45 दिन बीत जाने के बाद भी आयकर विभाग द्वारा रिटर्न पोर्टल पर जारी नहीं किया गया है। इस देरी के कारण अनेक आयकरदाताओं के बैंक कार्य, वीज़ा प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी कार्य अटक गए हैं।

टैक्स बार एसोसिएशन ने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि अप्रैल से जुलाई तक का चार महीनों का समय आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए निर्धारित है, परंतु दो महीने बीत जाने के बावजूद रिटर्न जारी न होने से करदाताओं को मात्र दो माह का ही समय मिलेगा। इससे करदाताओं पर अनावश्यक दबाव और लेट फीस का बोझ पड़ेगा, जिसे एसोसिएशन ने ‘अघोषित अवैध वसूली’ करार दिया है।

एसोसिएशन ने आयकर कार्यालय रामनगर 2(5) के माध्यम से वित्त मंत्रालय को ज्ञापन भेजते हुए मांग की है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 की जाए, ताकि करदाताओं को हुए समय के नुकसान की भरपाई हो सके। साथ ही रिटर्न में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

इसी दौरान रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक एक निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुई, जिसमें बार के संविधान में संशोधन को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। अब कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बैठकों में 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। तय किया गया है कि जो सदस्य इस उपस्थिति मानक को पूरा नहीं करेंगे, वे आगामी चुनावों के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कई सदस्य केवल चुनाव के समय सक्रिय रहते हैं और बाद में बैठकों से अनुपस्थित रहते हैं।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पूरन चन्द्र पाण्डे ने की और संचालन उपसचिव मनु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबल बंसल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, प्रेस प्रवक्ता गुलरेज़ रज़ा, सागर भट्ट, कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, फैजुल हक, संजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश राही, भोपाल रावत, रोहित माहेश्वरी, जीशान मलिक, मनोज बिष्ट, लइक अहमद, आयुष अग्रवाल सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Ramnagar

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *