Headlines

Tehri:ऑल्टो कार 1 किलोमीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

Tehri:ऑल्टो कार 1 किलोमीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
शेयर करे-

Tehri: उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चंबा क्षेत्र के नेल गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 1 किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सूचित किया। सूचना पाते ही कोटी कॉलोनी पोस्ट से SDRF की टीम, अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कठिन प्रयासों के बाद गहरी खाई में गिरी कार तक पहुंच बनाई और शव को बाहर निकाल कर मुख्य मार्ग तक लाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

दुर्घटना में मृतक की पहचान अजय रावत पुत्र कुंदन सिंह के रूप में हुई है, जो चंबा क्षेत्र के दिखोल गांव का निवासी था। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *