Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों को स्वच्छता की गंगा शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के लिए चल रहे प्रयासों को गति देने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान न रहे बल्कि यह हमारे स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बने।
इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
