Nainital: नैनीताल पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश और एएसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा।
अभियुक्त सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम चरस तथा कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद हुई। कुल बरामदगी 1133 ग्राम है।
दोनों के खिलाफ थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
एसएसपी ने सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Chief Editor, Aaj Khabar
