Headlines

Nainital: अरुणोदय होमस्टे को राज्य स्थापना दिवस पर सर्वोच्च सम्मान

Nainital: अरुणोदय होमस्टे को राज्य स्थापना दिवस पर सर्वोच्च सम्मान
शेयर करे-

Nainital: जंगलिया गांव (भीमताल), नैनीताल स्थित अरुणोदय होमस्टे को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वोच्च स्थान मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ। देहरादून में हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमस्टे संचालक उमंग वासुदेवा को मोमेंटो और 21,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा जिला स्तर पर होमस्टे का आकलन किया गया था, जिसमें अरुणोदय होमस्टे ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *