Headlines

Nainital: वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी के बड़े भाई, नैनीताल में पूर्व सभासद व समाजसेवी मनोज तिवारी का निधन

Nainital: वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी के बड़े भाई, नैनीताल में पूर्व सभासद व समाजसेवी मनोज तिवारी का निधन
शेयर करे-

Nainital: नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका सभासद मनोज तिवारी (74 वर्ष) का निधन हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक प्रो. जी.आर. तिवारी के बड़े भाई थे।

स्व. मनोज तिवारी लंबे समय से नैनीताल के स्टोनले क्षेत्र में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का संचालन कर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे थे। उनके निधन से नगर में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर हुआ। नगर के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *