Headlines

Haldwani: रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत दो घायल

Haldwani: रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत दो घायल
शेयर करे-

Haldwani: देर रात रामपुर रोड बेल बाबा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे और देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। सूचना मिलते ही सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक और घायल बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और सीधे सामने से आकर ऑल्टो से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *