Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी

Nainital: नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी
शेयर करे-

Nainital:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (आईपीएस) ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। आदेश के तहत जिले के कुल 31 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी सूची में निरीक्षक स्तर पर 8 और उप निरीक्षक स्तर पर 23 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों तथा विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है।

आदेश के मुताबिक, निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से बनभूलपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक उमेश कुमार मलिक को भवाली से शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक प्रकाश मेहरा को खैरना चौकी से भवाली थाना, निरीक्षक विजय मेहता को कालाढूंगी, निरीक्षक हरपाल सिंह को साइबर सेल से एसओजी/एएनटीएफ में भेजा गया है।

वहीं, उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम तबादले हुए हैं। मनोज नयाल को रामनगर से तल्लीताल थाने का प्रभारी बनाया गया है, विजय नेगी को पुलिस लाइन से बेतालघाट, पंकज जोशी को काठगोदाम से कालाढूंगी, विमल मिश्रा को भीमताल से काठगोदाम और संजीत राठौड़ को एसओजी से भीमताल थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है।

यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *