Nainital: नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नव वर्ष–2026 के अवसर पर जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। Nainital Police द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
दिनांक 29/30 दिसंबर 2025 को प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चिकित्सा, ईंधन, दूध, फल-सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में प्रवेश वर्जित रहेगा।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 तथा 01/02 जनवरी 2026 को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों का जनपद में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह प्रतिबंध गड़प्पू बैरियर, प्रतापपुर बैरियर/हल्दुवा, खैरना, क्वारब, सुभाषनगर, एमवीआर गेट एवं टांडा बैरियर पर प्रभावी रहेगा।
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीके से नव वर्ष का स्वागत करें।


Chief Editor, Aaj Khabar
