Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Nainital: ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
शेयर करे-

Nainital: मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में सोमवार, 31 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में नदी-नालों एवं गधेरों का जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 31 अगस्त को नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

हालांकि, यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *