Nainital: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने श्री मां नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। प्रवास पूर्ण होने पर उन्होंने हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

