Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने नए मुख्य द्वार का किया शिलान्यास, विरासत संरक्षण का दिया संदेश

Nainital: राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने नए मुख्य द्वार का किया शिलान्यास, विरासत संरक्षण का दिया संदेश
शेयर करे-

Nainital: राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) भी उपस्थित रहे।

राजभवन नैनीताल विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है। अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध विरासत के कारण यह भवन प्रदेश की गौरवशाली धरोहर के रूप में जाना जाता है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *