Nainital: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दो दिवसीय जनपद भ्रमण (3 और 4 नवंबर 2025) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला सभागार कक्ष में संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, नगर पालिका को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सड़क मार्गों से अव्यवस्थित वस्तुएं हटाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस, चिकित्सक दल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि भारत दूरसंचार विभाग को संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, समस्त उपजिलाधिकारी, एसपी सिटी नैनीताल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

