Headlines

Nainital: नैनीताल में डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला एसएसपी का कार्यभार, मां नैना देवी के दर्शन कर की शुरुआत

Nainital: नैनीताल में डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला एसएसपी का कार्यभार, मां नैना देवी के दर्शन कर की शुरुआत
शेयर करे-

Nainital: नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को नैनीताल जनपद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व उन्होंने मां नैना देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंहनगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुंभ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी अभिसूचना मुख्यालय और रेलवेज में कप्तान जैसी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। इसके अलावा वे दिल्ली हॉस्पिटल में चिकित्सक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *