Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Pantnagar: पंतनगर में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, छठ पूजा के अगले दिन घटना से इलाके में सनसनी

Pantnagar: पंतनगर में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, छठ पूजा के अगले दिन घटना से इलाके में सनसनी
शेयर करे-

Pantnagar: बुधवार सुबह चकफेरी कॉलोनी में 18 वर्षीय दुर्गावती यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले उसने पूरे उत्साह से छठ पूजा मनाई थी और किसी तरह की परेशानी का संकेत नहीं था। बुधवार सुबह पिता के ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर के पीछे बने गोठ में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब परिवार ने जाकर देखा तो वह साड़ी के फंदे से झूलती मिली। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *