Headlines

Nainital: नैनी झील में रिगाटा और दीपदान से रोशन हुआ उत्तराखण्ड स्थापना दिवस

Nainital: नैनी झील में रिगाटा और दीपदान से रोशन हुआ उत्तराखण्ड स्थापना दिवस
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वप्रसिद्ध नैनी झील दिनभर आकर्षण का केंद्र बनी रही। झील को विशेष रूप से सजाया गया और सुबह से लेकर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।

दिन के समय आयोजित रिगाटा (बोट शो) में दर्जनों नावों ने झील के मध्य में अद्भुत आकृतियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त कुमाऊँ मण्डल श्री दीपक रावत ने नावों को हरी झंडी दिखाकर किया।

सायंकाल ‘भव्य दीपदान’ कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को दिव्य आभा से भर दिया। असंख्य दीपों की रोशनी से झिलमिलाती नैनी झील मनमोहक और अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। दीपदान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा पहला दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *