Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च आज, राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली अलर्ट पर

New Delhi: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च आज, राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली अलर्ट पर
शेयर करे-

New Delhi: कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च के आह्वान के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इन स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।

डीएमआरसी के अनुसार, जिन छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की लगातार समीक्षा करेंगी और आवश्यकता के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने भी नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से परिस्थितियों के अनुसार यातायात मार्गों में बदलाव लागू किया जा सकता है। प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

यातायात पुलिस ने लोगों को संभावित जाम और देरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिनभर यातायात की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे।

दरअसल, विपक्षी नेता और सांसद सोमवार सुबह सुप्रीम कोर्ट की ओर विरोध मार्च निकालने वाले हैं। यह मार्च विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस मार्च में इंडिया ब्लॉक के विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *