Headlines

New Delhi: राष्ट्रीय जूनियर मुए थाई चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

New Delhi: राष्ट्रीय जूनियर मुए थाई चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा उत्तराखंड
शेयर करे-

New Delhi: यूनाइटेड मुए थाई एसोसियेशन ऑफ इंडिया की नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित विशेष बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया कि 2026 जूनियर मुए थाई राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी जाएगी। यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि 21 नवंबर को संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में मनेमा (बहरीन) में हुए एशियन यूथ गेम्स में भारतीय मुए थाई दल के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और कोचों का सम्मान किया गया। 12 वर्षों बाद मुए थाई खेल की भारतीय ओलंपिक संघ के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी और कांस्य पदक जीतने पर फेडरेशन ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और आईओए अध्यक्ष पीटी उषा का आभार जताया।

चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में जून माह के प्रथम सप्ताह में भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें देशभर से लगभग एक हजार खिलाड़ी, रेफरी और प्रशिक्षक भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता यूनाइटेड मुए थाई एसोसियेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव श्रीराम चौधरी ने किया। उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय मेजबानी दिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी और चेयरमैन अरुण कुमार सूद ने फेडरेशन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में फेडरेशन के चेयरमैन सुमित प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम महाता, उपाध्यक्ष सुप्रियों विश्वास, तकनीकी निदेशक एंजेल्स सन, चीफ कोच बालकृष्ण शेट्टी, कोषाध्यक्ष सोमबीर वशिष्ठ, यूपी महासचिव अतुल पांडेय, जम्मू-कश्मीर के अमित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *