Headlines

Ramnagar: रेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में वन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, हत्या की आशंका

Ramnagar: रेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में वन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, हत्या की आशंका
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर के वन विभाग रेस्ट हाउस में एक कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो वन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। ओम प्रकाश कल शाम से लापता थे और शुक्रवार सुबह उनका शव रेस्ट हाउस परिसर में पाया गया।

परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। उनकी गैरमौजूदगी पर परिवार ने पूरी रात उन्हें तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह सूचना मिलने पर परिजन वन विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां ओम प्रकाश बेसुध हालत में पड़े मिले। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ओम प्रकाश के चाचा गोविंद राम ने बताया कि उनका भतीजा पूरी तरह स्वस्थ था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई है कि ओम प्रकाश की हत्या की गई है और वे इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपने की तैयारी में हैं।

मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि घटना संदिग्ध है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओम प्रकाश रेस्ट हाउस परिसर में कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन हालात में हुई। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *