Headlines

Ramnagar: रामनगर में ₹10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता

Ramnagar: रामनगर में ₹10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता
शेयर करे-

Ramnagar: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर फरार एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ₹10 हजार के इनामी लुटेरे साहिल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में साहिल और उसके साथियों ने सुरजीत सिंह का स्कूटी से पीछा कर उनका वाहन रुकवाया और तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी साहिल लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी नैनीताल ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर 29 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल (26 वर्ष) पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-04, रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *