Headlines

Ramnagar: रामनगर में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन के लालच में दो बेटों ने मिलकर पिता की ली जान

Ramnagar: रामनगर में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन के लालच में दो बेटों ने मिलकर पिता की ली जान
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर में 65 वर्षीय सलीम अली की हत्या का सनसनीखेज खुलासा शनिवार को पुलिस ने कर दिया। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके दो सगे बेटों नईम और नाजिम ने ही की थी। जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अंततः इस दर्दनाक वारदात को जन्म दिया।

पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले पूछड़ी गांव स्थित झोपड़ी में सलीम अली का शव मिला था। वे परिवार से अलग रामनगर में रहते थे, जबकि उनका परिवार यूपी के मुरादाबाद जिले के महेशपुर गांव में रहता था। शुरुआत में परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का शक जताकर पुलिस को गुमराह किया था और कहा था कि सलीम अली जमीन बेचकर आए थे, इसलिए उनके पास काफी पैसा था।

मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस का शक धीरे-धीरे सलीम के दोनों बेटों की ओर गया। दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई, तो वे पहले मुकरते रहे, लेकिन सबूतों के सामने पेश होने पर टूट गए और हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपियों ने बताया कि उनके पिता महेशपुर गांव की तीन बीघा जमीन बेचना चाहते थे, जिसका वे दोनों विरोध कर रहे थे। 12 नवंबर को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, जिसकी जानकारी दोनों भाइयों को लग चुकी थी। इसी नाराजगी में दोनों ने रात 9 बजे बाइक से रामनगर पहुंचकर सो रहे पिता पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी और फिर वापस घर लौट गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *