Headlines

Bhimtal: विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम रयाल की सख्ती, पीएमजीएसवाई की धीमी प्रगति पर नाराजगी

Bhimtal: विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम रयाल की सख्ती, पीएमजीएसवाई की धीमी प्रगति पर नाराजगी
शेयर करे-

Bhimtal: विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना, राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGYSY) की सुस्त प्रगति पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।

डीएम रयाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए तीनों डिविज़नों के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ग्रामीण विकास की “गेम चेंजर” योजना है, इसलिए इसकी प्रगति में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ स्तर पर पत्राचार किया जाए। साथ ही अगली समीक्षा बैठक तक सड़क निर्माण कार्यों में तेज और स्पष्ट प्रगति दिखाने को कहा।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता विभागीय कार्यप्रणाली का मूल आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानकों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *