Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Roorkee: 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर गांव में बवाल, दो समुदायों के बीच पथराव, कई घायल

Roorkee: 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर गांव में बवाल, दो समुदायों के बीच पथराव, कई घायल
शेयर करे-

Roorkee: सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध हालात में लापता होने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण का आरोप लगाया और पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद गांव में हालात बिगड़ने लगे। रविवार सुबह किशोरी के लापता होने की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचकर किशोरी की जल्द तलाश की मांग करने लगे। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट और पथराव में बदल गई, जिससे गांव में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया। पथराव में करीब दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *