Headlines

Rudraprayag: चौराबाड़ी ग्लेशियर में फंसे चार श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

Rudraprayag: चौराबाड़ी ग्लेशियर में फंसे चार श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
शेयर करे-

Rudraprayag: दारनाथ धाम यात्रा पर आए गाजियाबाद निवासी चार श्रद्धालु चौराबाड़ी ग्लेशियर की ओर बढ़ते हुए बर्फबारी में फंस गए। श्रद्धालु हर्ष राणा, दीपक नेगी, नवनीत त्यागी और आदित्य बिना अनुमति और गाइड के चौराबाड़ी ताल (गांधी सरोवर) की तरफ निकल गए थे। मौसम बिगड़ने और भारी बर्फबारी के बीच फंसने के बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंचाई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हुई। कठिन परिस्थितियों और लगातार बारिश-बर्फबारी के बावजूद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों श्रद्धालुओं को सकुशल खोज निकाला और सुरक्षित नीचे लाकर उनके परिजनों से बात कर कुशलता दी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कई बार पर्यटक बिना अनुमति उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे जान पर भी खतरा मंडराता है। बारिश और बर्फबारी के दौरान ऐसे जोखिम से बचने की अपील पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से की है, क्योंकि इन क्षेत्रों में नेटवर्क की भी गंभीर समस्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *