Rudrapur News: नौ दिन से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए सीओ सिटी निहारिका तोमर और फोरेन्सिक टीम के साथ जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सुमित की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। मृतक ने सात साल पहले लव मैरिज की थी और उसका पांच साल का बेटा सन्नी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव और अन्य परिजनों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई।
मृतक के परिवार और रिश्तेदारों के बीच आक्रोश बढ़ने के बाद पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में प्रेम प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
बीते बुधवार को स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाई। वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि जब तक बाकी दो आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
For Latest Rudrapur News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

