Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

बदायूं में स्कूल वैन व कैंटर में टक्कर, छात्र समेत तीन की मौत।

बदायूं में स्कूल वैन व कैंटर में टक्कर, छात्र समेत तीन की मौत।
शेयर करे-

बदायूं। यूपी के बदायूं में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के उझानी क्षेत्र में एक स्कूल वैन और कैंटर मंे भिड़ंत हो गई जिसमें एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घयल बताए जा रहे हैं। हादसे में स्कूल वैन चालक उमेश और उसका डेढ़ साल का बेटा दुष्यंत, स्कूल के छह वर्षीय छात्र आलेख की मौत हो गई। छह बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायल बच्चों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक गांव जुनैया निवासी उमेश (28) उझानी स्थित कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज की वैन चलाता था। मंगलवार सुबह वह फूलपुर गांव से वैन से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। करुआ पुल से पहले वैन की टक्कर सामने आ रहे कैंटर से हो गई। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस भी दोनों वाहनों से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस न घायलों को मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। जहां डाक्टरों ने स्कूल वैन चालक उमेश, उसके पुत्र दुष्यंत और छात्र आलेख पुत्र तेजपाल निवासी फूलपुर को मृत घोषित कर दिया।

बदायूं में स्कूल वैन व कैंटर में टक्कर, छात्र समेत तीन की मौत।

बदायूं में स्कूल वैन व कैंटर में टक्कर, छात्र समेत तीन की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *