Headlines

Rishikesh: ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: ट्रक के साथ गिरे कंक्रीट डिवाइडर, महिला समेत दो की मौत।

Rishikesh: ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: ट्रक के साथ गिरे कंक्रीट डिवाइडर, महिला समेत दो की मौत।
शेयर करे-

Rishikesh: ऋषिकेश के भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। इनमें से एक डिवाइडर झोपड़ी पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वहां रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक भी वाहन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला। चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) तथा कौशल्या (42 वर्ष), पत्नी सुरेश, निवासी बावड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया।

Rishikesh: ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: ट्रक के साथ गिरे कंक्रीट डिवाइडर, महिला समेत दो की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *