Headlines

Bageshwar: बागनाथ के आशीर्वाद से शुरू की नई जिम्मेदारी, अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार।

Bageshwar: बागनाथ के आशीर्वाद से शुरू की नई जिम्मेदारी, अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार।
शेयर करे-

Bageshwar: बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को जनपद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जिले की खुशहाली, विकास तथा जनकल्याण की कामना की।

इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने जिलाधिकारी पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

Bageshwar: बागनाथ के आशीर्वाद से शुरू की नई जिम्मेदारी, अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार। Bageshwar: बागनाथ के आशीर्वाद से शुरू की नई जिम्मेदारी, अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *