Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी।

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी।
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। सरकार ने आईएएस राधा रतूड़ी को सूबे का नया मुख्य सचिव बनाया है। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया। वहीं उनके सेवानिवृत्त के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। बता दें कि इस समय देश में केवल तीन महिला मुख्य सचिव हैं?। आईएएस राधा रतूड़ी इस कड़ी में चौथी महिला होंगी, जो ब्यूरोक्रेसी की बॉस बनेंगी। वहीं, तेलंगाना में अबतक सबसे अधिक महिला मुख्य सचिव हुई हैं।

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी।

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी। उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *