Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को दो युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि अब तक इस संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।
जिले के कोविड नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. सीएस रावत के अनुसार, 24 वर्षीय एक युवक ने मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई थी, जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार, 33 वर्षीय एक अन्य युवक ने टर्नर रोड स्थित भोंटियाल पैथोलॉजिकल लैब में टेस्ट करवाया था और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को लिए गए सैंपलों में से दो मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मई माह में अब तक कुल 117 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें 13 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमितों में आठ स्थानीय निवासी (इंडीजीनस) और पांच बाहरी (माइग्रेटेड) मरीज शामिल हैं।
वर्तमान में तीन सक्रिय मरीज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। विभाग ने दोहराया है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सभी नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
