Headlines

Dehradun News: भारी बारिश की चेवतानी, कई जिलों में येलो अलर्ट

Dehradun News
शेयर करे-

For Latest Dehradun News Click Here

Dehradun News: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी देहरादून में बीती रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, और यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। सुबह की बारिश के कारण बच्चों को स्कूल जाने और सामान्य जनजीवन में भी समस्याएँ आई हैं।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जिलों के अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। पर्वतीय जनपदों में लैंडस्लाइड की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि मैदानी जिलों में नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मार्गों पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Dehradun News

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *