Headlines

Uttarakhand: गुजरात के 28 श्रद्धालुओं से भरी कुंजापुरी जा रही बस खाई में गिरी, पाँच श्रद्धालुओं की मौत

Uttarakhand: गुजरात के 28 श्रद्धालुओं से भरी कुंजापुरी जा रही बस खाई में गिरी, पाँच श्रद्धालुओं की मौत
शेयर करे-

Uttarakhand: नरेंद्रनगर के कुंजापुरी मंदिर के पास गुजरात के 28 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। बस गुजरात से कुंजापुरी दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर आई थी।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घायलों के रेस्क्यू और राहत कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *