Headlines

Haridwar News: गैंगस्टर पीपी के संत बनने की जांच के लिए समिति गठित

Haridwar News
शेयर करे-

For Latest Haridwar News Click Here

Haridwar News: अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी पांडे के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का संत बनने की जानकारी सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने एक सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
यूपी के नगीना में हुई समिति की बैठक में इस प्रकरण की जांच का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा पीपी पांडे को संत बनाने की दीक्षा देने की प्रक्रिया और आधार की गहन जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि किसने और क्यों पीपी पांडे को संत बनने का प्रस्ताव दिया।

पीपी पांडे, जो कभी छोटे राजन का दाहिना हाथ था, वर्तमान में अल्मोड़ा जेल में बंद है। उसे पिछले साल अगस्त में पौड़ी जेल से हरिद्वार जिला जेल और फिर कुछ समय बाद अल्मोड़ा जेल स्थानांतरित किया गया था। हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसे अल्मोड़ा जेल में जूना अखाड़े के संतों द्वारा गुरु दीक्षा दी गई है और उसे कई मंदिरों का मुख्य महंत भी बनाया गया है।
जांच समिति में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, अल्मोड़ा जूना अखाड़ा के श्रीमहंत शंकर गिरी, श्रीमहंत पुष्कर राजगिरी और श्रीमहंत निरंजन गिरी महाराज शामिल हैं। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haridwar News

 

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *