Haridwar News: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग खिलाड़ी ने रविवार की रात थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया कि कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग खिलाड़ी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे शिविर में थी, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है और कोच से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, कोच से पूछताछ चल रही है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

