Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के नरेन्द्रनगर स्थित सिद्धपीठ कुंजापुरी में पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह मेला मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से आयोजित यह मेला व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करता आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ओर सुदूर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की परंपराओं को नई पहचान देते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

