Headlines

Uttarakhand: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर लोहाघाट क्षेत्र में सड़क हादसा, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Haldwani Newss
शेयर करे-

Uttarakhand: चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट क्षेत्र के अक्कल धारे में सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी निवासी 43 वर्षीय प्रतिमन सिंह भंडारी अपने पिकअप वाहन से पानी पीने के लिए उतरे थे, तभी चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रतिमन सिंह और स्कूटी सवार 17 वर्षीय सुजल बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक मयंक फर्त्याल को हल्की चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को हायर सेंटर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि अक्कल धारा क्षेत्र में सड़क संकरी और सीधी होने के कारण यह जगह डेंजर जोन बनती जा रही है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *