Headlines

Haldwani: त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 से अधिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग में 133 लोगों के चालान

Haldwani: त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 से अधिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग में 133 लोगों के चालान
शेयर करे-

Haldwani: आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने शनिवार देर शाम वृहद चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस टीमों ने कबाड़ी शॉप, मेडिकल स्टोर, गन शॉप और मोबाइल शॉप की गहन जांच की।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में चली इस कार्रवाई में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप और 187 मोबाइल शॉप की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 133 संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटते हुए कुल 40,400 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने सभी व्यापारियों को अपने कर्मियों का सत्यापन कराने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस टोल फ्री नंबर 112 पर दें।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *