Headlines

Haldwani: गौलापार भूमि प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और हरेन्द्र कुंजवाल समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Haridwar News
शेयर करे-

Haldwani: गौलापार देवला तल्ला और पजाया क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त के 13 साल पुराने प्रकरण में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेन्द्र कुंजवाल सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर की गई।

बसंतपुर, किशनपुर गौलापार निवासी रविशंकर जोशी ने अगस्त 2025 में आईजी कुमाऊं को शिकायत भेजी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि सभी आरोपितों ने यह जानते हुए भी विवादित भूमि की खरीद की कि वह सरकारी जमीन से जुड़ी है, जिससे राजकीय कोष को नुकसान हुआ। मामले की जांच कमिश्नर की अध्यक्षता वाली लैंड फ्रॉड जांच समिति को सौंपी गई थी।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि जांच में सभी आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस पर दीपा दरम्वाल ने कहा कि उन्होंने जमीन रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उनके बेटे ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जमीन खरीदी है और कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *