Headlines

Pantnagar: मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में किसानों संग साझा किए विकास के सूत्र, लोकार्पित की नवीन दलहनी प्रजातियां और ‘पंतनगर प्रवाह’ पुस्तक

Pantnagar: मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में किसानों संग साझा किए विकास के सूत्र, लोकार्पित की नवीन दलहनी प्रजातियां और ‘पंतनगर प्रवाह’ पुस्तक
शेयर करे-

Pantnagar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में भाग लेकर नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और किसानों की प्रगति पर आधारित ‘गोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तिकरण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण किया और ‘पंतनगर प्रवाह’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए कृषि और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार को सराहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देशभर के 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के लगभग 9 लाख अन्नदाता प्रतिवर्ष ₹6 हजार प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Pantnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *