Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार सुबह सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। बैठक में आधे दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। महिला नीति का मसौदा, जिसे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने तैयार किया है, कैबिनेट की मंजूरी पा सकता है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सरल बनाने का निर्णय भी लिया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार अब परिवार रजिस्टर नकल के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे।
बैठक में शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन करने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति गठित करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है, जिसके तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर समिति बनाई जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी में सुधार हो सके।

Chief Editor, Aaj Khabar
