Headlines

Uttarakhand: रक्षाबंधन पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क

Uttarakhand: रक्षाबंधन पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क
शेयर करे-

Uttarakhand: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों दिनों में प्रदेश के भीतर निगम की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे पर्व के दौरान उनके आवागमन को आसान बनाने के साथ ही आर्थिक राहत भी मिलेगी।

अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का यह फैसला महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *