Rudrapur News: अपनी बदमिजाजी और अभद्र बोल के लिए कुख्यात रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे अब बंद हो गए हैं। ठुकराल, जो पहले मेयर पद की दावेदारी कर रहे थे, कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस ने उनके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा है।
कुछ समय पहले, ठुकराल ने रूद्रपुर की एक महिला नेत्री के लिए अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका ऑडियो वायरल हुआ था। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया था। कांग्रेसी नेताओं ने ठुकराल के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
मेयर पद की लालसा पाले ठुकराल ने कांग्रेस में प्रवेश के लिए जोड़-तोड़ की कोशिशें की, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने ठुकराल के विवादित बयानों और उनके आचरण को देखते हुए उनके पार्टी में शामिल होने पर रोक लगा दी है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

