Uttarakhand: आईटीबीपी पिथौरागढ़ बटालियन में सामान ढुलाई के नाम पर करीब 1.75 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
मामले में छह अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के अनुसार, वर्ष 2017 से 2021 के बीच विभिन्न अधिकारियों के कार्यकाल में यह गड़बड़ी हुई।
पहला मामला 22 लाख रुपये और दूसरा मामला एक करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं से जुड़ा है। सीबीआई अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
